Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

22 साल छोटी लड़की के प्यार में पागल है बॉलीवुड का ये मशहूर डायरेक्टर, बेडरुम की फोटो भी कर देता है शेयर

Published

on

अनुराग कश्यप

Loading

मुंबई। गैंग्स ऑफ वसेपुर से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल कर चुके अनुराग कश्यप आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक बार राष्ट्रीय और चार बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले अनुराग कश्यप को उनकी संजीदा फिल्मों के लिए जाना जाता है। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फ़िल्म ‘मनमर्जियां’ के लिए चर्चा में हैं।

अनुराग कश्यप

फिल्म में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। एक और कारण है जिसकी वजह से अनुराग अक्सर चर्चा में रहते हैं। ये है उनकी लव लाइफ। अनुराग अपने से 22 साल छोटी लड़की के साथ रिलेशन को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अनुराग इस समय शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं।

अनुराग कश्यप

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले अनुराग अपनी लव लाइफ से जुड़ी तस्वीरें फैंस के लिए अक्सर शेयर करते रहते हैं। अनुराग का प्यार इस कदर परवान चढ चुका है कि वो बेडरूम की तस्वीरें शेयर करने से भी बाज नहीं आए। तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर होता है कि अनुराग आजकल अपनी 22 साल छोटी गर्लफ्रेड के साथ लिव इन में रह रहे हैं।

अनुराग कश्यप

कभी वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक डांस करते हुए तस्वीरें शेयर करते हैं तो कभी साथ में एक्सरसाइड करते हुए। शुभ्रा ने अनुराग के मीडिया हाउस में काम करती थीं और उन्हीं दिनों इनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई।

बता दें कि अनुराग कश्पय ने दो शादियां की हैं। अनुराग की पहली शादी 2003 में आरती बजाज के साथ हुई थी। आरती एक जानी मानी फिल्म एडिटर हैं और वो अनुराग की कई फिल्मों की एडिटिंग कर चुकी हैं। हालांकि ये रिश्ता 6 साल बाद टूट गया। इसके बाद उन्होंने 11 साल छोटी एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से 2011 में दूसरी शादी की थी। उनकी ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2015 में इस कपल का तलाक हो गया।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending