Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

29 शहरों पर भूकम्प का साया, जानिये आपका शहर तो नहीं इस लिस्ट में

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत के 29 शहर भूकम्प के लिहाज से अति संवेदनशील हैं। इसमें देश की राजधानी दिल्ली तथा नौ राज्यों की राजधानियां भी शामिल हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की रिपोर्ट केअनुसार भूकंप के लिहाज से ये शहर ‘गंभीर’ से ‘अति गंभीर’ की श्रेणी में आते हैं।

रिपोर्ट में दिल्ली, पटना (बिहार), श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), कोहिमा (नगालैंड), पुड्डूचेरी, गुवाहाटी (असम), गंगटोक (सिक्किम), शिमला (हिमाचल प्रदेश), देहरादून (उत्तराखंड), इम्फाल (मणिपुर) और चंडीगढ़ को सिस्मिक जोन (भूकंपीय क्षेत्रों) 4 और 5 की कैटेगिरी में रखा गया है।

इन शहरों की कुल जनसंख्या तीन करोड़ से ज्यादा है। इस लिहाज से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि भूकंप आने पर यहां कितनी जनहानि हो सकती है।

क्षेत्र 4 और 5 क्रमश: ‘गंभीर’ से ‘अति गंभीर’ श्रेणियों में आते हैं। एनसीएस के निदेशक विनीत गौहलात ने बताया कि भूकंप के रिकॉर्ड, नुकसान, टेक्टॉनिक ऐक्टिविटिस को ध्यान में रखते हुए देश के विभिन्न क्षेत्रों को 2 से लेकर 5 जोन में बांटा गया है। चंडीगढ़, अंबाला, अमृतसर, लुधियाना और रूडक़ी भी भूकंप के ख़तरे के लिहाज से चार और पांच ज़ोन में आते हैं।

बता दें कि देश में गुजरात के भुज 2001 में भयावह भूकंप आया था। इस भूकंप में 20 हजार लोग मारे गए थे। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफसाइंस (आईआईएससी) के प्रोफेसर कुसल राजेंद्रण ने कहा कि ये वे शहर हैं जहां आबादी का घनत्व बहुत सघन है और ये गंगा के मैदानी भाग हैं।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending