मनोरंजन
हमेशा मजाकिया मूड में दिखने वाले रणवीर सिंह को आया गुस्सा, परिवार के सामने देने लगे गालियां
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह आमतौर पर अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप चौंक सकते हैं। दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए रणवीर पर बदतमीजी से पेश आने का आरोप लगाया है। कैप्शन में यूजर ने लिखा- ”बदतमीज इंसान बात करने की तमीज नहीं है।
तुम जैसे इंसान को ये भी नहीं पता कि किसी की मां-बहन के सामने इतनी गाली कौन देता है पागल इंसान। अगर यही व्यवहार रहा तो जल्दी ही सड़क पर आ जाएगा। पहले लोगों से बात करने की तमीज सीख, फिर हीरो बनना फ्लॉप एक्टर।”
Badtameez insaaan
Baat karne ki tameez nahi tum jaise insaan ko ye bhi nahi pata ki kisi ki maa bahan ke saamne itni gaali kon deta hai pagal insaan agar yahi attitude raha to jaldi hi sadak par aa jayega pahle loge se baat karne ki tameez seekh phir hero bannaa flop actor-? pic.twitter.com/KgZqnFfE8e— Aquariussandesh (@aquariussandesh) September 3, 2018
इस वीडियो में रणवीर एक शख्स को गुस्से में फटकारते हुए दिख रहे हैं। हालांकि जो वीडियो है उसमें रैश ड्राइविंग नजर नहीं आती। इसमें दोनों की बातचीत दिख रही है। इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रादेशिक
धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर
धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
-
ऑटोमोबाइल12 hours ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल2 days ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल2 days ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल2 days ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर
-
नेशनल2 days ago
यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए
-
नेशनल17 hours ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल18 hours ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील