Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एशियाई खेल 2018 : जकार्ता से आया सोना, तो भारत से पहुंची बधाईयां, देखें ट्वीट्स

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बुधवार का दिन खेल की दृष्टि से भारत के लिए बेहद खास रहा। अरपिंदर सिंह और स्‍वप्‍ना बर्मन ने बुधवार को एशियाई खेलों में दो अलग-अलग स्‍पर्धाओं में भारत को दो गोल्‍ड और दिला दिए। अरपिंदर ने जहां पुरुषों की त्रिकूद में 16.77 मीटर कूद लगाकर एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में भारत को पिछले 48 वर्षों में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं स्वप्ना बर्मन ने हेप्टाथलन में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा।

स्पर्ण पदक जीतने के बाद दोनों के लिए सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दोनों खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता-प्लैमबैंग में चल रहे 18वें एशियाई खेलो में पुरूषो की ट्रिपल जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर अरपिंदर सिंह को बधाई दी है।

अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, “प्रतिभावान और परिश्रमी अरपिंदर सिंह ने पुरूषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया। अरपिंदर सिंह के प्रदर्शन से हर भारतीय प्रसन्न है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending