Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एशियाई खेलों से आई खुशखबरी, भारत की झोली में आया 5वां गोल्ड

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों से एक भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। भारत की झोली में 5वां स्वर्ण पदक आ गया है। भारत को ये मेडल स्वपना बर्मन ने दिलाया।

आपको बता दें कि स्वपना हेप्टाथलॉन की खिलाड़ी हैं और स्वपना द्वारा जीता गया ये भारत का हेप्टाथलॉन में पहला स्वर्ण पदक है। इसी के साथ स्वपना पांचवी ऐसी महिला बन गई हैं जिन्होंने 6000 पॉइंट्स को पार कर लिया है।

आपको बता दें स्वपना पिछले तीन दिनों से दर्द में थी। इसके बावजूद उन्होंने भारत को एशियाई खेलों का पांचवां स्पर्ण पदक दिलाया। ट्वीटर पर स्वपना के लिए बधाईयों का तांता लगा हुआ है। अनिल कपूर ने भी स्वपना को ट्वीट कर बधाई दी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending