Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जब प्रियंका ले रही थीं मिस वर्ल्ड का खिताब, तब इतने छोटे थे उनके ब्वॉयफ्रेंड, तस्वीरें चौंका देगी!

Published

on

प्रियंका

Loading

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका और निक आजकल कुछ भी करते हैं तो मीडिया में चर्चा का विषय बन जाता  है। दोनों स्टार्स एक दूसरे की तस्वीर अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा निक अपनी इंस्टा की स्टोरी में अक्सर प्रियंका की वीडियो लगाते हैं।

प्रियंका

हाल ही में जब निक इंडिया में आए तो प्रियंका ने उन्हें अपनी फैमिली से मिलवाया इसके बाद दोनों फैमली के साथ छुट्टियां मनाने गोवा चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो निक प्रियंका की मां से उनका हाथ मांगने इंडिया आए हैं।

प्रियंका

प्रियंका पहले ही निक की फैमिली से मिल चुकी हैं। निक के कजिन की शादी में प्रियंका को भी इन्वाइट किया गया था। हाल ही में उन्होंने निक के पिता को फॉलो करना शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हैं इसलिए उन्होंने निक को अपनी फैमिली से मिलवाया। आज हम आपको इस प्रेमी जोड़े की ऐसी फोटोज से रुबरु कराने जा रहे हैं जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

प्रियंका

प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। उस दौरान निक की उम्र काफी कम थी। आपको बता दें कि निक और प्रियंका में 10 साल का अंतर है। गौरतलब है कि अमेरिकन शो ‘क्वांटिको’ की शूटिंग खत्म कर भारत लौटी हैं। खबर है कि प्रियंका लंबे समय के बाद सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending