Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख के साथ काम करने को लेकर उत्साहित : काजोल

Published

on

मुंबई,अभिनेत्री-काजोल,सुपरस्टार-शाहरुख-खान,निर्देशक,रोहित-शेट्टी,दिलवाले-दुल्हनिया-ले-जाएंगे

Loading

मुंबई | अभिनेत्री काजोल एक बार फिर सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘दिलवाले’ में काजोल, शाहरुख के साथ नजर आने वाली हैं।

हाल ही में शेट्टी ने शाहरुख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी को लेकर फिल्म ‘दिलवाले’ बनाने का ऐलान किया था। शाहरुख और काजोल ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘माइ नेम इज खान’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। काजोल ने लक्मे फैशन वीक समर-रिजॉर्ट 2015 संस्करण के दौरान इस फिल्म के बारे में कहा, “हां, मैं रोहित शेट्टी के साथ यह फिल्म कर रही हूं। मैं यकीनन शाहरुख के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।” काजोल बुधवार को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो में शिरकत करती नजर आई थीं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending