Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विवेक ओबेरॉय की पत्नी हो गईं उनसे परेशान, कहा- बस करो अब और ‘बच्चे’ नहीं!

Published

on

विवेक ओबेरॉय

Loading

मुंबई। साल 2002 में एक फिल्म आई थी कंपनी। फिल्म में अजय देवगन ने अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाया था। फिल्म उस जमाने की बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। लेकिन उस फिल्म में किसी ने सुर्खियां बटोरी तो वो थे विवेक ओबेरॉय। विवेक ने इसके बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी लेकिन इन दिनों विवेक के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। विवेक फिल्मों से काफी दूर हैं। हाल में विवेक ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

विवेक ओबेरॉय

आपको बता दें कि विवेक जल्द ही रियलिटी टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ में जज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने बताया कि उनकी पत्नी प्रियंका इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वह तीसरी बार शो के जज बनने जा रहे हैं।

विवेक ओबेरॉय

विवेक ने कहा, “जब भी मैं फिल्में, वेबश्रृंखला, स्टंट, एक्शन सीक्वेंस या कुछ भी करता हूं, तो मेरी पत्नी को कोई चिंता नहीं होती, लेकिन जब मैं ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ शो के लिए तैयार हो जाता हूं तो वो परेशान हो जाती है।”विवेक ओबेरॉय

उन्होंने कहा, “इसकी वजह है, जब मैंने शो का पहला सीजन किया तो पहला बेटा विवान आया और दूसरा सीजन किया तो बेटी एमिया आई, और अब जब मैं तीसरे सीजन के लिए सहमत हो गया हूं तो प्रियंका बोली बहुत हो गया, अब और बच्चे नहीं।”

बता दें कि यह टीवी शो जी टीवी पर प्रसारित होगा। इस शो में विवेक के साथ जाने माने डायरेक्टर उमंग कुमार और सोनाली बेंद्रे भी जज की कुर्सी पर नजर आएंगे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending