Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अभिषेक को पसंद नहीं आया ऐश्वर्या का बनाया खाना, ट्विटर पर जमकर निकाली भड़ास!

Published

on

ऐश्वर्या

Loading

बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को रियल लाइफ में सबसे अच्छी जोड़ी में से एक माना जाता है। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों की बेटी एक बेटी भी हैं। दोनों में जबरदस्त तालमेल देखने को मिलता है। अभिषेक को अक्सर अपनी पत्नी के तारीफों के पुल बांधते देखा गया है।

ऐश्वर्या

 

लेकिन इस बार ऐश्वर्या ने ऐसा काम कर दिया कि अभिषेक ने ट्विटर पर जमकर भड़ास निकाली। दरअसल, अभिषेक ने हाल ही में एक पोस्ट में बताया था कि उन्हें ब्रोकली पसंद नहीं है। फिर क्या था ऐश्वर्या भी हर टिपिकल वाइफ की तरह अभिषेक के लिए ब्रोकली की डिश बनाकर रख दी।

ऐश्वर्या

ब्रोकली की डिश देखते ही अभिषेक ने एक और ट्वीट किया। जिसमे उन्होंने अपने खानें की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘Talk about #MurphysLaw Guess the Mrs. read my last post।’ लगता है मिसेज ने मेरी लास्ट पोस्ट पढ़ ली।

बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 11 साल पूरे हो चुके हैं। अभिषेक काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। अभिषेक जल्द ही फिल्म मनमर्जिया में नजर आएंगे। वहीं ऐश्वर्या की बात करें तो ऐश्वर्या भी जल्द ही फिल्म फन्ने खां से रुपहले पर्दे पर दिखाई देंगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending