Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान ने जिंदगी में पहली बार किया किस, ये है वो पहली लड़की

Published

on

सलमान

Loading

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों में प्यार, मोहब्बत और रोमांटिक सीन न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। आजकल फिल्मों में किसिंग आम बात हो गई है। हालांकि बॉलीवुड का एक एक्टर ऐसा भी है जो किसी भी फिल्म में अपनी हीरोइन को किस नहीं करता। इसके बावजूद उसकी फ़िल्में छप्पड़ फाड़कर पैसा कमा लेती हैं। जी हां हम बात कर रहे सलमान खान की।

हालांकि एक किस के चक्कर में सलमान बुरे फंस गए हैं। उनपर केस भी दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल सलमान के पॉपुलर गेम शो ‘दस का दम 3’ का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसका छोटा सा प्रोमो रिलीज किया गया। एक अखबार में दी गई खबर के अनुसार कुछ सामाजिक संस्था इसके विरोध में हैं। उनके अनुसार शो के प्रोमो के जरिए यह दिखाया जा रहा है कि प्राइज मनी के साथ किस भी दिया जाएगा जोकि हमारी संस्कृति के खिलाफ है।

इस प्रोमो में सलमान एक लड़की को किस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस संस्था का यह भी मानना है कि सलमान पर काले हिरण की हत्या के साथ कई मामले चल रहे हैं। ऐसे में इन सभी को भी ध्यान में रखते हुए यह संस्था जल्द ही सलमान और चैनल के खिलाफ भारतीय संस्कृति के खिलाफ जाने के लिए केस दर्ज करवाने की योजना बना रही है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending