Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महाराष्ट्र में गोमांस पर प्रतिबंध का मुद्दा राज्यसभा में उठा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| महाराष्ट्र में गोमांस प्रतिबंधित कर दिए जाने का मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में उठाया गया। सदन के कुछ सदस्यों ने कहा कि इससे राष्ट्र की सामाजिक संरचना पर असर पड़ेगा। राज्यसभा में बुधवार को शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने गरीबों के प्रोटीन के स्रोत पर प्रतिबंध लगाया है।
ओब्रायन ने कहा ,”महाराष्ट्र में गरीबों के प्रोटीन स्रोत गोमांस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गोमांस पर प्रतिबंध का असर किसानों पर पड़ेगा, क्योंकि महाराष्ट्र में बकरे के मांस (मटन) का 61 फीसदी अभाव है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह एक आर्थिक मुद्दा है, इससे मछली, मटन और चिकन के दाम बढ़ जाएंगे। बीमार और बूढ़े हो चुके पशुओं को नहीं मारा जाएगा और इसका असर किसानों पर पड़ेगा।”
तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा कि इससे राष्ट्र की सामाजिक संरचना पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि यह व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है।
उन्होंने कहा, “ऐसा करके राष्ट्र की सामाजिक संरचना को बदला जा रहा है। हम एक बहुत बड़े लोकतंत्र में रहते हैं। यह मेरी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है कि मैं अपने घर क्या खाना चाहता हूं।”
जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद यादव सहित सदन के कुछ अन्य सदस्यों ने ओब्रायन का समर्थन किया, जबकि सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इसका विरोध किया।
संसदीय मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और इस पर बहस की इजाजत नहीं दी जा सकती।
उन्होंने सभापति से आग्रह किया, “यह एक संवेदनशील मुद्दा है.. इस पर बहस की अनुमति न दी जाए।”
उन्होंने कहा, “हम इसका विरोध करते हैं.. राष्ट्र गौ माता की पूजा करता है।”
Continue Reading

नेशनल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

Published

on

Loading

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि एक नागरिक और दो सैनिक घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लश्कर का डिवीजनल कमांडर उस्मान और आतंक का पर्याय बने लश्कर के मुखौटा संगठन टीआरएफ के कमांडर बासित डार के फंसे होने की संभावना है। रात 12:30 बजे आतंकियों ने घेरा तोड़ भागने का प्रयास किया और उसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हुई है। बीते 48 घंटे में उत्तरी कश्मीर में आतंकियों व सुरक्षाबल के बीच दूसरी मुठभेड़ है।

इससे पूर्व मंगलवार को बांडीपोरा के रेंजी अरागाम में मुठभेड़ में भी दो सैन्यकर्मी घायल हुए थे। पुलिस को गुरुवार दोपहर बाद पता चला कि स्वचालित हथियारों से लैस दो-तीन आतंकी सोपोर में किसी जगह अपने संपर्क सूत्र से मिलने आए हैं। ये आतंकी चुनाव के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोपोर और उसके साथ सटे इलाकों में मुखबिरों को सक्रिय किया। शाम सात बजे के करीब जब सुरक्षाबल तलाशी लेते हुए चक मोहल्ले में आगे बढ़ रहे तो मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

जवानों ने जवाबी फायर कर आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा लिया। जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी के बीच ही आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान फारूक अहमद नामक एक स्थानीय नागरिक के कंधे पर गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक लैब टैक्निशियन है। इस भिड़ंत में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है

Continue Reading

Trending