Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

तस्वीर में दिख रहे इन दोनों को पहचानें, आईपीएल खेल रहे एक मशहूर क्रिकेटर से हैं इनका रिश्ता

Published

on

Loading

यह महिला एक विश्व प्रसिद्ध व्यक्ति की पत्नी है। इसके गोद में जो बच्ची है वो भी एक प्रसिद्ध व्यक्ति की बेटी है। आपके लिए यह अंदाजा लगना मश्किल होगा। पर कुछ लोग जो ज्यादा जानते हैं वो कुछ कुछ करीब पहुंच गए होंगे। कोशिश कीजिए।

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 की गूंज पूरे देश में है। हम आपको कुछ क्लूस देते हैं, शायद आप इसे बच्ची और इस खूबसूरत महिला को पहचान लें। आईपीएल के 11वें संस्करण में यह खिलाड़ी मैच खेल रहा है। और हर मैच में रिकार्ड बना रहा है। क्रिकेटप्रेमी कहते हैं अभी भी इसमें दम है।

यह भारत की क्रिकेट टीम का कप्तान रह चुका है। बल्लेबाजी में इसका जवाब नहीं। इस कप्तान की कप्तानी में भारत एक बार विश्व कप विजेता रह चुका है। कुछ समझ में आया कि नहीं।

चलिए एक और संकेत हम आपको देते हैं। यह आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान हैं। अब तो आप समझ गए होंगे। फोटो में जो खूबसूरत महिला है वो हैं साक्षी। पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी। यानि की माही।

अब आप दो लोगों से परिचित हो गए हैं। तो साक्षी की गोद में इस खूबसूरत बच्ची का नाम व रिश्ता बताएं। यह हैं माही और साक्षी की बेटी जीवा।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending