Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नासा की तस्वीर के ये लाल डॉट निशान भारत के लिए खतरा तो नहीं!

Published

on

Loading

यह तस्वीर आप देख रहे हैं, ये भारत के नक्शे की तस्वीर है। इसें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने जारी किया है। इस खूबसूरत तस्वीर में एक बात आपको काफी आकर्षित कर रही होगी, वो यह है उस पर लगे लाल डाट के निशान।

लाल निशान वैसे भी खतरे की घंटी होती है। और यह लाल डाट निशान भी भारत के लिए एक खतरे की घंटी का सूचक है। इस लाल डॉट का मतलब यह है इन स्थानों पर आग लगी है या आग लगने जैसा कोई काम हो रहा है। अब आपको कुछ बात समझ आ रही होगी। देश का एक बड़ा हिस्सा आग से झुलसा रहा है और ढेर सारा धुआं वातावरण को प्रदू​षित कर रहा है।

इस तस्वीर में अधिकतर लाल डॉट निशान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और कुछ दक्षिणी राज्यों के हैं। जहां आग अधिक लगी हुई है। नासा ने भारत की यह तस्वीर दस दिनों तक लगातार फोटो क्लिक कर साझा किया है।

वैसे तस्वीर में दिख रहे रेड डॉट जंगलों में लगी आग भी हो सकती है पर इसमें अधिकतर आग फसलों के अवशेष को जलाने की वजह से है। ऐसा नासा का मानना है।

नासा के गॉडडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर स्थित रिसर्च साइंटिस्ट हिरेन जेठवा के अनुसार, मध्य भारत में आग के ऐसे निशान दिखने की वजह जंगलों की आग नहीं बल्कि किसानों द्वारा फसलों के अवशेष जलाया जाना है। क्योंकि जंगल की आग आमतौर पर अनियंत्रित होती है और इसलिए अधिक धुंआ और धुंध पैदा करती है।

इस तस्वीर में दिखाई दे रही आग गेहूं और धान की कटाई के बाद बचे अवशेषों में लगाई गई आग की है। धान की पराली पशुओं के चारे के तौर पर अच्छा विकल्प नहीं माना जाता था, इसलिए किसान धान की पराली को खेत में ही जला देते थे।

अब गेहूं की फसल के अवशेष को भी जलाना किसानों ने शुरू कर दिया है। भारत में किसान दो तरह से कटाई करते हैं। एक हाथ से दूसरा कंबाइन हारवेस्टर से। पर खेतिहर मजदूरों की कमी से कटाई के लिए हार्वेस्टर का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, यह कटाई का तेज और सस्ता तरीका है जिसके बाद मिट्टी को धान के लिए तैयार किया जाता है।

पिछले साल दिल्ली सहित पंजाब में धुंध का कहर था। देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को सांस तक लेने में दिक्कत आई थी। इसके बाद एनजीटी ने पड़ोसी राज्यों को पराली जलाने से मना किया था।

आर्थिक सर्वेक्षण 2018 के अनुसार खेती में मशीनीकरण लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 1960-61 में लगभग 93 फीसदी खेती में पशुओं का इस्तेमाल होता था, जो अब घटकर 10 फीसदी रह गया है। खेती में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल स्रोतों का इस्तेमाल 7 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी हो गया है।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending