Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यहां एक साथ कत्ल किए गए थे 140 बच्चे, मिली सामूहिक कब्र

Published

on

Loading

दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में खोजकर्ताओं को एक ऐसी सामूहिक कब्र मिली है जिसमें से 140 बच्चों के कंकाल मिले हैं। बच्चों के साथ लामा नाम के जानवर के 200 बछड़ों के भी कंकाल मिले हैं। कंकालों की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि देवताओं को खुश करने के लिए इन सभी की बलि दी गई होगी।

हड्डियों का विश्लेषण करने से पता चला है कि यह घटना लगभग 550 वर्ष पहले की है जब यहां चिमू नाम का साम्राज्य हुआ करता था। अभी तक के इतिहास में बच्चों की इतनी बड़ी सामूहिक कब्र नहीं मिली है। पुरातत्वशात्रियों का मानना है कि शायद बाढ़ की आपदा और लगातार खराब होती खेती की वजह से देवताओं को प्रसन्न करने के लिए यह बलि समर्पित की गई होगी।

इन बच्चों की खोपडि़यों पर लाल रंग भी मौजूद है जिसे बलिपूजा के समय लगाया गया होगा (साभार इन्टरनेट)

पेरू के उत्तरी तट पर यह कब्र 2011 में मिली थी उस समय इससे सिर्फ 42 कंकाल मिले थे। तब से कंकालों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। इन कंकालों पर चोट के निशान देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इनकी पसलियां तोड़कर दिल बाहर निकाला गया होगा। इन बच्चों की खोपडि़यों पर लाल रंग भी मौजूद है जिसे बलिपूजा के समय लगाया गया होगा। ऐसे चिन्ह मिले हैं जिनसे पता चलता है कि इन सभी को एक ही दिन बलि चढ़ाया गया होगा। इन बच्चों की उम्र पांच साल से बारह साल तक की रही होगी। इनके अलावा एक पुरुष और दो महिलाओं के भी कंकाल मिले हैं  ये संभवतः बलिपूजा करने वाले लोग थे। अनुमान है कि बलि चढ़ाने के बाद इन्हें भी मार डाला गया होगा।

इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की बलि क्यों दी गई? इस सवाल के जवाब में शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसे सबूत मिले हैं कि उस समय समुद्र का तापमान बढ़ गया था, लगातार तेज बारिश होने से बाढ़ ने खेती बर्बाद कर दी थी। इस प्रकृतिक आपदा की वजह से अकाल पड़ा होगा और बड़ी तादाद में लोग भूख से मरे होंगे। प्रकृति को खुश करने के उपाय के तौर पर जनता ने यह कदम उठाया होगा। जानकारों का कहना है कि इस इलाके में इस तरह की और भी कब्रें मिल सकती हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending