Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

उप्र में गर्मी बढ़ी, पारा पहुंचा 40 के पार

Published

on

Loading

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार वृद्घि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की सम्भावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। हालांकि दिन में कभी कभी हल्की बदली का असर भी दिखाई देने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस भी रहेगी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल के बीच में तापमान के चढ़ने की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है। इसका असर भी बना रहेगा जिससे तापमान में उछाल आयेगा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending