Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

इस तारीख को आएंगे 10वीं, 12वीं के रिजल्ट, यूपी बोर्ड ने की घोषणा

Published

on

Loading

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। यूपी बोर्ड पहली बार अप्रैल में रिजल्ट जारी करने जा रहा है। 10वीं और 12वीं दोनों के ही रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किये जाएंगे।

10वीं और 12वीं की परीक्षाएं छह फरवरी से 12 मार्च के बीच हुईं थीं और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 17 मार्च से शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), इलाहाबाद की सचिव नीना श्रीवास्ताव ने बताया कि 29 अप्रैल को 10वीं और 12 वीं के रिजल्‍ट घोषित किए जाएंगे। 29 अप्रैल को रिजल्‍ट घोषित होने से यूपी बोर्ड के 12वीं के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए योजना व रणनीति बनाने का अच्छा खासा समय मिल जाएगा।

बोर्ड ने इस पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में गुणात्मक सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए इस बार कई कदम उठाए थे। इस बार 10वीं में 36 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत थे। जबकि 12वीं में करीब 30 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे। यानी करीब 66 लाख विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इस बार 10वीं और 12वीं के टॉप 20 छात्र-छात्राओं की कॉपियां भी वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएंगी।

रिजल्ट की घोषणा होने से पहले ही फेल हो गए यूपी बोर्ड इंटर के 4.69 लाख छात्र

झारखण्ड

झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, तीन नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

Published

on

Loading

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेला पराल और रायरोवा के पास पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डम्प से बरामद किया गया। बरामद विस्फोट को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता के मदद से नष्ट कर दिया गया।

घटना के संबंध मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र ग्राम रेला पराल, रायरोवा के आस-पास जंगल क्षेत्र में भाकपा माओवादी का एक दस्ता भ्रमणशील है. जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया गया।

अभियान के क्रम में ग्राम रेला पराल एवं रायरोवा के समीप पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में भ्रमणशील नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनमे एक छत्तीसगढ़ और दो झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में रोहित पदम छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, वहीं युलिप जोजो और बासु बाहंदा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नक्सलियों ने अपने हथियारों और विस्फोटकों के बारे में बताया. जिसके बाद पुलिस जवानों ने उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डंप से बरामद किया गया। बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहीं पर नष्ट कर दिया गया।

 

Continue Reading

Trending