Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

असम के बाद अब इस राज्य से हटाए गए 24 लाख फ़र्जी वोटर

Published

on

Loading

अभी हाल ही में असम को लेकर सदन में नेशनल रजिस्टर सिटीजन ऑफ़ इंडिया (एनआरसी) का मामला खूब गरमाया था। अब मध्यप्रदेश में एक नया मामला सामने आया है। यहां फर्जी वोटर्स को लेकर चल रहे बवाल के बीच चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट का नया ड्राफ्ट जारी किया है।

7 महीने में हटाए गए 24 लाख फ़र्जी वोटर

बता दें, मध्य प्रदेश में पिछले 7 महीने में 24 लाख फर्जी वोटर हटाए गए हैं। पूरे देश में यह पहला मौका है जब इतने तादाद में लोगो को हटाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश की मतदाता सूची में 11 लाख 40 हजार नए मतदाता जुड़े हैं। इसके बाद कुल मतदाता 4 करोड़ 94 लाख 42 हजार रह गए हैं। इस सूची में 30 जून तक जोड़े गए मतदाता शामिल हैं। आयोग के ड्रॉफ्ट में गौर करने वाली यह है कि 2013 की वोटर लिस्ट में 4 करोड़ 66 लाख मतदाता थे और 31 जुलाई 2018 को मतदाताओं की संख्या 4 करोड़ 94 लाख 42 हजार है। इस हिसाब से सिर्फ 28 लाख वोटर ही बढ़े।

इतनी बड़ी तादाद में मतदाता कैसे बढे इसकी जांच जारी है

लेकिन इससे पहले 2008 से 2013 के बीच मतदाता सूची में रिकार्ड 1 करोड़ 5 लाख नए नाम जुड़े थे। यानी 2008 में मतदाता थे 3 करोड़ 61 लाख और 2013 में यह संख्या बढ़कर हो गई थी, 4 करोड़66 लाख इतनी बड़ी तादाद में मतदाता कैसे बढे इसकी जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending