प्रादेशिक
24 दिसंबर से होगा यूपी महोत्सव 2014 का आयोजन
लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति आगामी 24 दिसंबर से चार जनवरी 2015 तक यूपी महोत्स व 2014 का आयोजन राजधानी के राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज के मैदान में करेगा। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव की थीम पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं महिला सम्मान पर आधारित है।
कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए 18 प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पंहुचाना है, साथ ही इन जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना भी हमारा एक मकसद है।
इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष एन.बी.सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं को प्रगति यूपी रत्न से सम्मानित किया जायेगा। सांस्कृतिक सचिव प्रिया पाल ने बताया कि अन्य प्रतियोगिताओं के अलावा इस बार मि. एण्ड मिसेज यूपी का चयन भी किया जायेगा। आयोजकों ने लोगों से बड़ी संख्या में महोत्सव में पधारने की अपील की है। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे।
प्रादेशिक
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।
-
लाइफ स्टाइल3 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात