Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उन्नाव-कठुआ रेप कांड: राहुल गांधी आधी रात में निकालेंगे कैंडल मार्च

Published

on

Loading

नई दिल्ली। यूपी के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गैंगरेप की वारदातों के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मार्च निकालेंगे। गुरुवार (12 मार्च) की मध्य रात्रि को इंडिया गेट पर राहुल एक कैंडल मार्च का नेतृत्व करेंगे। इस बात की जानकारी राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी।

उन्नाव, कठुआ गैंगरेप की घटना के खिलाफ महिला कांग्रेस ने गुरुवार को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन भी किया और कांग्रेस ने 17 अप्रैल को देश भर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए कैंडल मार्च की जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा, लाखों भारतीयों की तरह आज मेरा दिल भी दुखी है। भारत में महिलाओं के साथ ऐसा व्‍यवहार जारी नहीं रह सकता। इस हिंसा के खिलाफ और न्‍याय की मांग के लिए आज रात मेरे साथ इंडिया गेट पर एक शांतिपूर्ण कैंडल लाइट मार्च का हिस्‍सा बनिए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक लडक़ी ने बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप और उसके पिता को जेल में मरवाने का आरोप लगाया है लेकिन अभी तक आरोपी विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आठ साल की मासूम से रेप और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। आठ साल की बच्ची को जनवरी में एक हफ्ते तक कठुआ जिला स्थित एक गांव के एक मंदिर में बंधक बना कर रखा गया था और उससे छह लोगों ने कथित तौर पर रेप किया था।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending