Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कुछ इस तरह अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में फंसी थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, आज मना रही BIRTHDAY

Published

on

Loading

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन यानी अबू सलेम की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी 18 जनवरी को 42वां जन्मदिन मना रहीं हैं। मोनिका का जन्म 1975 में पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर में सफलता पाने के साथ उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ काफी चर्चा में रहा।अबू सलेम को साल 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था. सलेम को पुर्तगाल पुलिस ने जब गिरफ्तार किया था तो वह एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के साथ था।


साल 1998 में मोनिका पहली दफा फोन पर सलेम के संपर्क में आईं थी।मोनिका के मुताबिक तब उन्हें नहीं पता था कि जिस शख्स के लिए उनका दि है कि ल धड़क रहा था वो अंडरवर्ल्ड का मोस्ट वॉन्टेड है। मोनिका के मुताबिक फोन पर सलेम ने उन्हें दुबई में एक स्टेज शो में करने के लिए ऑफर दिया था। स्टेज शो के दौरान अबु ने खुद को एक कारोबारी बताया था। मोनिका के मुताबिक जब वो दुबई से मुंबई वापस आई अबु को मुंबई आने के लिए कहा। लोकिन वो हमेशा कोई बहाना बना देते। अबु मुझे अपना नाम आर्सलन अली बताया था। अबु हमेशा यही नाम इस्तेमाल करते थे।

उस समय अबू सलेम का बॉलीवुड में काफी खौफ रहता था। मोनिका को पहला बड़ा ब्रेक अबू सलेम के कारण ही मिला था। ये फिल्म थी ‘जानम समझा करो’. अप्रैल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने लिखा था और अंदालेब सुल्तानपुरी ने डायरेक्ट किया था।फिल्म में सलमान खान और उर्मिला मतोड़कर थीं।सलेम के दबाव बनाने के बाद मोनिका को एक छोटा सा रोल फिल्म में दिया गया था।

मोनिका बेदी ने बिग बॉस-2(2008), दिल जीतेगी देसी गर्ल (2009) और झलक दिखला जा (2009) जैसे रियलिटी शो में नजर आईं। उसके बाद साल 2013 में वो संजय लीला भंसाली के मेगाबजट शो ‘सरस्वतीचंद्र’ में बेहद अहम रोल में दिखीं। फिलहाल वो पंजाबी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending