Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

राजस्थान: 8 महीने पहले दानपात्र में डाले PM मोदी के लिफाफे से निकले इतने रुपए

Published

on

21 rupees recovered from PM Modi envelope in donation box of Malaseri Dungri Temple Bhilwara

Loading

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्थित गुर्जर समाज के आराध्य स्थल मालासेरी डूंगरी मंदिर के दानपात्र से निकले रुपये की गिनती शुरू हो गई। सोमवार दोपहर को मंदिर का दानपात्र खोल दिया गया था। इसमें पीएम मोदी द्वारा आठ महीने पहले डाले गए लिफाफे से 21 रुपये निकले हैं। ये दावा मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल ने किया है।

वहीं, सोमवार तक मंदिर दानपात्र से 19 लाख रुपए निकले हैं, अभी रुपयों की गिनती जारी है। बता दें कि यह दानपात्र साल में सिर्फ एक बार खुलता है। आठ महीने से पीएम मोदी के लिफाफे को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे थे।

दरअसल, 28 जनवरी को पीएम मोदी मालासेरी डूंगरी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के दानपात्र में एक लिफाफा डाला था, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल ने कहा कि पीएम मोदी के लिफाफे को लेकर हम सभी उत्साहित थे।

आठ महीने से इसके खोले जाने का इंतजार किया जा रहा था। सोमवार को इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। सभी के सामने लिफाफा खोला गया, जिसमें से 20 रुपए का एक नोट और एक रुपए का सिक्का मिला है।

पुजारी हेमराज ने दावा किया कि दानपात्र से तीन लिफाफे निकले हैं। एक लिफाफे से 2100, दूसरे 101 रुपए निकले हैं। यह दोनों लिफाफे अलग रंग के थे। पीएम मोदी ने दानपात्र में जो सफेद लिफाफा डाला था उसमें से 21 रुपए निकले हैं।

धीरज गुर्जर ने कसा तंज

पीएम का लिफाफा खोले जाने का वीडियो एक्स कर राजस्थान बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने मोदी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा- गुर्जर समाज एक सीधी, सच्ची, ईमानदार, सरल औ स्वाभिमानी कौम है। किसी कौम और समाज को इस तरह छलना अच्छी बात नहीं है। याद है ना प्रधानमंत्री मोदीजी, जब आपका देव दरबार के 1111वें प्राकट्य दिवस पर देव धाम भीलवाडा-आसींद मालासेरी डूंगरी दर्शन का कार्यक्रम था।

उस मौके पर तो आपने कुछ दिया नहीं, पर हजारों की संख्या में उपस्थित गुर्जर समाज के भाइयों से आपने और भाजपा ने वादा किया कि मैंने गुर्जर समाज को जो भी दिया है, वह मंदिर की दान-पेटी में डाल दिया है और आज दान-पेटी खुलने पर खोले गए लिफाफे से जो 21 रुपए निकले हैं, वो गुर्जर समाज और देश के सामने आ गए हैं।

क्या यही आपका विकास है? क्या यही आपका गुर्जर समाज को तोहफा है? देश के प्रधानमंत्री का किसी समाज को सपना दिखा कर छलना अच्छी बात नहीं है।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending