Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

वो राम मंदिर पर गिराएंगे बम और मुसलमानों पर मढ़ देंगे दोष: कांग्रेस विधायक का विवादित बयान

Published

on

Congress MLA BR Patil on Ram Mandir

Loading

बेंगलुरु। अगले साल 2024 में राम मंदिर का उद्घाटन होना तय माना जा रहा है। 2024 में ही लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसी बीच कर्नाटक कांग्रेस के विधायक बीआर पाटिल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एक विवादित टिप्पणी की है।

भाजपा कर्नाटक ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो मे पाटिल यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने और हिंदू वोटों को मजबूत करने के लिए भाजपा राम मंदिर पर बम से हमला करवा सकती है और इसका दोष मुस्लिम समुदाय पर मढ़ सकती है।

भाजपा ने कांग्रेस विधायक का वीडियो किया साझा

कर्नाटक के विधायक के इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल के जरिए साझा किया है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, अगला लोकसभा चुनाव जीतने मोदी द्वारा संभावना है कि वे (बीजेपी) राम मंदिर पर बम से हमला करवा सकते हैं और हिंदुओं को एकजुट करने के लिए इसका दोष मुसलमानों पर डालेंगे।” हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पाटिल ने यह टिप्पणी कब की।

भाजपा ने किया पलटवार

बीआर पाटिल के इस वीडियो पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,”हिंदू धर्म की नींव पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस सदस्यों ने पहले ही राम मंदिर पर अपनी बुरी नजर डाल ली है।” गौरतलब है कर्नाटक में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 28 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending