Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस ने दिया सरकार को सहयोग का आश्वासन, बजट सत्र सोमवार से

Published

on

parliament-budget-session

Loading

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है। सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने रविवार दोपहर संसद के दोनों सदनों के विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलायी, ताकि आपसी चर्चा की जा सके। बैठक के बाद नायडू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार को बजट सत्र के सुचारु संचालन में सरकार का सहयोग करने का भरोसा दिया है।

सर्वदलीय बैठक से पहले नायडू के साथ हुई इस मुलाकात में सोनिया ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर चिंता जताई। यह अध्यादेश संसदीय मंजूरी की प्रतीक्षा में है। नायडू ने कहा कि मैंने उनसे (सोनिया) कहा कि सभी राज्यों और घटकों से पर्याप्त विचार विमर्श करने के बाद अध्यादेश लाया गया है। मुलाकात को सौहाद्र्रपूर्ण करार देते हुए नायडू ने कहा कि विपक्ष के पास आपत्ति जताने का हर अधिकार होता है और ‘हम उसका आदर करते हैं।’

मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि सदन चलाना सभी पार्टियों का सामूहिक दायित्व है। मोदी ने सभी पार्टियों को आश्वस्त किया कि सदन में उठाए जाने वाले सभी मुद्दों पर उनकी महत्ता के अनुसार चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बजट सत्र बहुत महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र में केंद्र सरकार को ऊपरी सदन में अध्यादेशों के स्थान पर छह विधेयकों को पारित कराना सुनिश्चित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कई विपक्षी दलों ने वस्तुत: ‘अध्यादेश राज’ के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। विशेष तौर पर भूमि कानून में बदलाव के खिलाफ उनका रुख सख्त है। संसद सत्र के दौरान सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। इस सत्र में भाजपा नेताओं, संघ परिवार के सदस्यों के विवादास्पद बयान और मुद्रास्फीति समेत अन्य मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधने के लिए विपक्षी दलों के पास कई विषय हैं।

संसद के बाहर भी विपक्ष ने प्रदर्शन की तैयारी कर रखी है। 22 फरवरी को पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश गौतमबुद्ध नगर जिले के चाउरोली गांव में किसान महापंचायत में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर केंद्र सरकार पर निशाना साधेंगे। विवादास्पद भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर विरोध तेज करते हुए कांग्रेस ने 25 फरवरी को जंतर मंतर पर धरना देने का फैसला किया है, जिसमें राहुल गांधी के शामिल होने की उम्मीद है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending