Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘डीडीएलजे’ पर नहीं लगेगा ब्रेक

Published

on

ddlj-maratha-mandir

Loading

-फिल्म की किस्मत का फैसला बुधवार को होगा

मुंबई। फिल्म ‘दिलवाले दुल्हानिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) मुंबई के मराठा मंदिर में कम से कम एक सप्ताह और चलेगी। मराठा मंदिर प्रबंधन और यश राज फिल्म्स के बीच बुधवार को होने वाली एक बैठक के बाद फिल्म का प्रदर्शन सात या आठ सप्ताह के लिए और बढ़ाया सकता है।
अभिनेता शाहरुख खान और काजोल अभिनीत 1995 में आई ‘डीडीएलजे’ का प्रदर्शन मराठा मंदिर में बुधवार तक जारी रहेगा। पहले खबरें आई थीं कि फिल्म का प्रदर्शन गुरुवार को बंद हो जाएगा, लेकिन जनता की मांग के कारण प्रदर्शन फिलहाल जारी है। मराठा मंदिर के प्रबंध निदेशक मनोज देसाई ने बताया कि फिल्म के प्रदर्शन का समय एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। बुधवार को यश राज फिल्म्स के साथ हमारी एक बैठक है, जिसके बाद प्रदर्शन सात या आठ सप्ताह तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
प्रदर्शन बंद होने की खबरों के कारण शुक्रवार को दर्शकों की संख्य कम रही, लेकिन देसाई का कहना है कि शनिवार के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी। फिल्म का शो पहले सुबह 9.15 बजे से होता था, जिसका समय अब बदलकर पूर्वाह्न् 11.30 बजे कर दिया गया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending