Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के इकलौते बेटे का हार्टअटैक से निधन

Published

on

Loading

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के इकलौते बेटे प्रकाश दहल का दिल का दौरा पड़ने के कारण आज निधन हो गया।

सूत्रों के अनुसार, प्रकाश को आज सुबह थापाथली के नॉर्विक इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।

माओवादी पार्टी प्रमुख के करीबी सूत्रों ने भी प्रकाश के निधन की पुष्टि की है। प्रकाश अपने पिता प्रचंड के सचिव और पार्टी के केंद्रीय सदस्य भी थे।

पिता प्रचंड अपने बेटे की खबर सुन झापा से काठमांडो के लिए रवाना हो चुके हैं,

बता दें प्रकाश की पत्नी बीना दहल इस वक्त कंचनपुर जिले से संसद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending