Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पिछले 22 वर्षो में पिछड़ गया गुजरात : चिदंबरम

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने रविवार को गुजरात के विकास मॉडल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास की विकृत अवधारणा के परिणामस्वरूप समाज के कई वर्ग पिछड़ गए हैं और राज्य बीते 22 वर्षो में पहले से पीछे गया है। चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए गुजरात की चार राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र से तुलना करते हुए विकास के आंकड़े पोस्ट किए।

चिदंबरम ने कहा, यह तालिका सरकार के शेखी बघारने से इतर गुजरात की कहानी बयां करती है। गुजरात इन चार राज्यों से आगे नहीं है। गुजरात का औद्योगिक रूप से तो विकास हुआ है लेकिन मानव सूचकांक के कई क्षेत्रों में यह पिछले 22 वर्षो में पिछड़ गया है।

चिदंबरम ने सिलसिलेवार ट्वीट कर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, विकास की विकृत अवधारणा के परिणामस्वरूप लोगों के कई वर्ग पिछड़ गए हैं।

चिदंबरम ने कहा कि गुजरात की विकास दर 1995 से पहले राष्ट्रीय विकास दर से अधिक थी।

उन्होंने कहा, 1995 से पहले गुजरात की विकास दर औसत राष्ट्रीय दर से अधिक थी और गुजरात ने बढ़त बनाई हुई थी। अमूल, बंदरगाह, कपड़ा उद्योग और रसायन एवं पेट्रोरसायन उद्योगों में 1995 से पहले तेजी थी।

उन्होंने कहा कि गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव कई आर्थिक एवं सामाजिक वास्तविकताओं और घोषणाओं की पोल खोलकर रख देंगे।

चिदंबरम ने 2014 के आम चुनाव में विकास के दावों, हर साल दो करोड़ रोजगारों के सृजन, विदेशों से कालेधन की वापसी, हर भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने जैसे लोकलुभावन वादों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, यकीनन, कोई भी लोकलुभावन वादे पूरे नहीं हुए। 42 महीनों के बाद निराशा है। गुजरात में भी यही निराशा का भाव है।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending