Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘देसी गर्ल’ के नाम से प्रियंका को है बेहद प्यार, ये है वजह…

Published

on

Loading

मुंबई| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह फिल्म ‘दोस्ताना’ से मशहूर हुई हैं और इस फिल्म से उन्हें ‘देसी गर्ल’ का नाम मिल गया। ‘दोस्ताना’ फिल्म ने मंगलवार को हिंदी सिनेमा में अपने नौ वर्ष पूरे कर लिए हैं। वहीं प्रियंका ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘दोस्ताना’ को नौ वर्ष पूरे। फिल्म ने मुझे हमेशा के लिए ‘देसी गर्ल’ का नाम दिया। तरुण मनसुखानी, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम की प्रशंसक हूं।

तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ‘दोस्ताना’ दो ऐसे लोगों पर आधारित है, जो मकान हासिल करने के लिए समलैंगिक जोड़ा बनने का नाटक करते हैं। वे दोनों एक ही लड़की से प्यार करने लगते हैं और उसका दिल जीतने का प्रयास करते हैं। बाद में उन्हें पता चलता है कि वह किसी और से प्यार करती है।

फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

प्रियंका इन दिनों दो हॉलीवुड की फिल्मों में व्यस्त हैं।

‘मेरी कॉम’ की अभिनेत्री ने पहले ही अपनी अगली फिल्म ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ की शूटिंग खत्म कर लिया है। यह फिल्म 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी। इसमें एडम डेविन, सियाम हेम्वर्थ और रीबेल विल्सन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending