Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

सिर्फ 6 साल का है यह गूगल बॉय, जिसकी नॉलेज ने कई विद्वानों को भी दिया चकमा

Published

on

Loading

मात्र पांच साल आठ माह की उम्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा से लोगों को दंग कर देने वाले नन्हें कौटिल्य को भला कौन नहीं जानता? महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी में हॉट सीट पर बैठ चुके यह कौटिल्य झारखंड में सभी की आँखों का तारा है।

उसकी तीक्ष्ण बुद्धि को देखते हुई कई टीवी चैनल लाइव शो का भी प्रसारण कर चुके हैं। इसमें दर्शक उससे प्रश्न पूछते और वह पलक झपकते ही उसका उत्तर देता था। आइये बताते है आपको नन्हे कौटिल्य से जुडे कुछ अहम तथ्य-

-बालक कौटिल्य बहुमुखी प्रतिभा का धनी है। विश्व के सभी देशों की भौगोलिक सीमाएं, क्षेत्रफल व अन्य तमाम जानकारियां उसे मुंहजुबानी याद है। सौरमंडल से संबंधित सभी ग्रह व उपग्रह के आंकड़े वह चंद सेकेंड में बता देता है।

– इसके अलावा उसे 210 देशों के बारे में बेसिक जानकारियां रटी हुई हैं, वो इन देशों के झंडे अलग-अलग पहचान सकता है

 –केमिस्ट्री की पीरियॉडिक टेबल समझा सकता है। दुनिया भर के विवादित नेताओं के नाम गिना सकता है। और कुछ भी नया दिखा दिया जाए तो वो उसे कुछ ही मिनटों में याद कर सकता है

भारत में अपनी पहचान बना चुके 8 वर्षीय कौटिल्य पंडित अब विश्वभर में अपनी पहचान बनाई  हैं। ‘गूगल ब्वॉय’ के नाम से जाने जाना वाला कौटिल्य अब बाकी देशो में भी मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है। हाल ही में यूएई में शारजाह बुक अथॉरिटी ने कार्यक्रम का आयोजन करवाया था, जिसका नाम शारजाह चिल्डर्न्स रीडिंग फेस्टिवल था। इस प्रोग्राम में कौटिल्य पंडित अतिथि के रूप में गए थे।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending