Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हजार बमों की ताक़त वाले चक्रवती तूफ़ान इरमा ने अब फ्लोरिडा में दी दस्तक

Published

on

Loading

मियामी| अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेने को कहा गया है। क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के साथ तूफान ‘इरमा’ दस्तक दे रहा है। सीएनएन ने राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) के हवाले से बताया कि हवा 74 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है और शनिवार रात को तूफान ने दस्तक देनी शुरू कर दी।

तूफान ‘इरमा’ 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ क्यूबा से पूरी तरह से टने के बाद फ्लोरिडा में कहर बरपा सकता है।

एनएचसी के मुताबिक, ‘इरमा’ रविवार सुबह फ्लोरिडा में दस्तक दे सकता है।

सीएनएन के मुताबिक, फ्लोरिडा में शनिवार रात से 3.6 करोड़ लोगों को तूफान की चेतावनी दी गई।

फ्लोरिडा के 65 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए थे।

फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने शनिवार शाम को कहा था, आपको सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं। आपको तुरंत चले जाने की जरूरत है। सही निर्णय लेने का समय है।

पांचवीं कैटेगरी का यह तूफान उत्तर पूर्वी तट में कैमेगुए द्वीपसमूह से टकराया। इरमा तूफान का रास्ता बदल जाने से बहामास का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आने से बच गया। फ्लोरिडा में इस तूफान के कारण 56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

अमेरिका की लगभग 25 प्रतिशत आबादी को सुरक्षित स्थान में चले जाने के निर्देश दिए गए हैं। कैरिबियाई द्वीप में अभी तक 20 लोगों के मारे जाने की खबर है।

अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार इरमा तूफान की सर्वाधिक गति 257 किमी/घंटा मापी गई है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending