Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

18 जनवरी 2015 का राशिफल

Published

on

Loading

मेष: आपको कुछ भी निर्णय लेते समय दूसरों की इच्छा का ध्यान अवश्य  रखना चाहिए। इस प्रकार किसी भी प्रकार के मनमुटाव से बचा जा सकता है। आपकी भावनाएं पिछले अनुभव के आधार पर होंगी। सिरदर्द की परेशानी का अनुभव कर सकते है। धन के लिए सामान्य दिन है।

वृषभ: सम्बन्धों में मनमुटाव होने के बाद भी आप स्थिति को नियत्रंण में कर सकते हैं। भूतकाल के अनुभव से सीख लें। यदि आपका जीवनसाथी किसी वजह से असंतुष्ट है तो कारण जानने का प्रयास करें। आपको गले व कान का संक्रमण हो सकता है। धन के लिए मिश्रित दिन है।

मिथुन: आज काफी उथल पुथल वाला दिन है। आज मार्ग में परेशानी होने की काफी संभावना है। आप घंटो सड़क जाम, गलत रास्ते पर या किसी का इन्तजार करते हुए परेशान हो सकते है। आपको सर्दी, जुकाम हाथ पैरों में दर्द की शिकायत हो सकतती है। धन के लिए सामान्य दिन।

कर्क: आज आप अपनी योजनाओं को यतार्थ का रूप नहीं दे पाएंगे। आज का दिन किसी नई शुरूआत या आगे बढ़ने के लिए उचित नही है। आपको अपाचन की शिकायत हो सकती है। धन के लिए सामान्य दिन है।rashifal_176418

सिंह: आप यदि आज घर में या दफ्तर में सहज महसूस नहीं कर रहे हैं तो आप कहीं बाहर घूमने निकल जायें। यदि आप किसी नए अनुबन्ध से जुड़े है तो आप मुश्किल का सामना कर सकते हैं। रक्तचाप व पीठदर्द की परेशानी हो सकती है। धन के लिए यह मिश्रित फल देने वाला दिन है।

कन्या: आज आप खुद को अभिव्यिक्त  करने में असमर्थ रहेंगे। आप आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। पेट में आप तकलीफ का का सामना कर सकते हैं। गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। धन के लिए यह सामान्य  दिन है।

तुला: आपको आज जिससे भी वार्तालाप करना हो तो स्वयं ही बिना किसी और के हस्तक्षेप के करें। सीधी बातचीत ज्यातदा फलदायी रहेंगी। आप गाल ब्लेडर से सम्बन्धित परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। धन के लिए अच्छा दिन है।

वृश्चिक: आज आप हताशा का अनुभव करेंगे। अपने व बाहरी लोगों के बीच आप एक प्रकार की दीवार का निर्माण कर लेंगे। आपने जितना सोचा है वास्तव में स्थिति उतनी बुरी नहीं है। आपको संक्रमण की परेशानी हो सकती है। धन के लिए मध्यम दिन है।

धनु: आप आज काफी आशावादी दृष्टिकोण अपनाएगें व परेशानियों को अनदेखा कर देंगे। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है अथवा आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आपका सामना अपने बीते हुए कल से हो सकता है जो कि कष्टकारी होगा। आपको लीवर से सम्बंन्धित परेशानी हो सकती है। धन के लिए मध्यम दिन है।

मकर: आज का दिन आपके हलए परीक्षा का दिन है। आप खुद को किसी परेशानी में घिरा महसूस कर सकते हैं। आपको मदद भी आसानी से प्राप्त नहीं होगी। आपके प्रिय से आपके सम्बन्धों में नाटकीय परिवर्तन आ सकता है। आप पैरों में तकलीफ महसूस कर सकते हैं। धन के लिए सामान्य दिन है।

कुंभ: अपनी किस्मत को दोष न दें। यदि समस्याएं चल रही हैं तो कुछ अच्छी बातें भी होंगी। आप सोच समझकर कोई भी निर्णय लें। आपको संक्रमण से सावधान रहना चाहिये। धन के लिए अच्छा दिन है।

मीन: आज आप अपने नियम स्वयं ही तोड़ सकते हैं। ऐसा कोई भी कार्य न करें जो आपकी सेहत के लिए ठीक न हो। सावधानी से कार्य करें। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है। धन के लिए सामान्य दिन है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending