Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी के नाम पर चंदा उगाहने वाले सीबीआई में नामजद

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)| सीबीआई ने हरियाणा के एक निवासी और अन्य के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का दुरुपयोग कर चंदा उगाहने का एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने फरीदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी विचार मंच के अध्यक्ष जे.पी. सिंह और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोपों में गुरुवार को मामला दर्ज किया है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि जे.पी. सिंह और उसके साथियों ने मोदी के नाम का इस्तेमाल कर 2015 से 2017 के बीच गलत तरीके से चंदा मांगकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।

आरोपी एक वेबसाइट चलाते थे, जिसका पता डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनएमवीएमइंडिया डॉट ऑर्ग था, जिसपर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगी हुई थी।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending