Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

15 महिलाओं की मौत के लिए रमन सरकार जिम्मेदार : राहुल

Published

on

Loading

बिलासपुर| नसबंदी से 15 महिलाओं की मौत के मामले में पीड़ित परिवारों से मिलने शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में नसबंदी के बाद महिलाओं की मौत के लिए राज्य की रमन सिंह सरकार को जिम्मेदार ठहराया। यहां पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद मीडिया से चर्चा में राहुल ने कहा कि वह लोगों से मिलकर और उनके हालात जानकार काफी दुखी हुए हैं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों से भी बात की है।

उन्होंने कहा, “जब परिवार में किसी को दुख होता है तो पूरा परिवार हिल जाता है। 15 महिलाओं की मौत से न जाने कितने बच्चों के सिर से मां का आंचल छिन गया। अस्पतालों में पीड़ितों का बयान सुनकर मैं कह सकता हूं कि इतने बड़े हादसे के लिए राज्य सरकार और यहां के स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेदार हैं।” राहुल ने कहा कि यह केवल नसबंदी का मामला ही नहीं है, बल्कि लापरवाही, भ्रष्टाचार और नकली दवाइयों से भी जुड़ा मामला है। यह निश्चित रूप से सरकार की जिम्मेदारी निभाने में चूक का नतीजा है।

उन्होंने कहा, “सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं मान रही है। सरकार इसके पीछे की वजहों को छिपा रही है। मगर हमें पता लगाना है कि वाकई हुआ क्या।” यहां उन्होंने नसबंदी ऑपरेशन के बाद जान गंवाने वाली महिलाओं के परिवारों को ढाढस बधाई और उनसे कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ है और वह आपके हक की लड़ाई लड़ेगी।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending