Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गोद लिए गांव का दौरा करने आंध्र पहुंचे सचिन

Published

on

Loading

नेल्लोर (आंध्र प्रदेश)| आंध्र प्रदेश के एक गांव को गोद लेने के उद्देश्य से दौरे पर निकले राज्य सभा सांसद और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शनिवार की शाम आंध्र प्रदेश में कृष्णापट्टनम बंदरगाह पहुंचे। बंदरगाह के अधिकारियों ने तेंदुलकर का गर्मजोशी से स्वागत किया। कृष्णापट्टनम बंदरगाह सुरक्षा अकादमी की तरफ से तेंदुलकर को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

तेंदुलकर ने बंदरगाह परिसर में पौधरोपण भी किया। तेंदुलकर की एक झलक पाने के लिए बंदरगाह के कर्मचारियों और उनके बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां रात गुजारने के बाद तेंदुलकर रविवार को यहां से पुत्तमराजू कंद्रिका गांव जाएंगे और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत इस बेहद पिछड़े गांव को गोद लेने की घोषणा करने के बाद तेंदुलकर का यह गांव का पहला दौरा है। तेंदुलकर ने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्धारित 2.79 करोड़ रुपयों से गांव में कई विकास कार्य शुरू करने वाले हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending