Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आज ही के दिन रिलीज़ हुई थी वो फिल्म जिसे देखकर बिदक गए थे लालू के साले

Published

on

Loading

मुंबई। आज के ही दिन रिलीज़ हुई थी वो फिल्म जो बॉलीवुड को एक ऐसा कलेवर दे गई जिस पर आज तक बॉलीवुड अपना सीना ठोक कर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर खड़ा होता है। फिल्म से ज़्यादा उसके डायलॉग लोगों के ज़हन में बसे हैं। जैसे, जब बच्चा यादव तेज़ाब लेकर आता है और कहता है कि “आज सब पवितर(पवित्र) कर देंगे”। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘गंगाजल’ की।

फिल्म बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। जिसमें बिहार का एक छोटा सा जिला तेजपुर दिखाया गया था। फिल्म का मुख्य नायक तेजपुर का एसपी अमित कुमार था। फिल्म की कहानी बिहार के तेज़ाब कांड पर आधारित थी। फिल्म में साधु यादव का भी किरदार था। जिनका बेटा सुंदर यादव फिल्म में विलेन की भूमिका निभाता है।

लेकिन आपको बता दें कि असलियत में साधु यादव का कोई सुंदर यादव नाम का बेटा नहीं है। तो फिल्म में उनके बेटे वाला हिस्सा सिर्फ काल्पनिक ही था। ज़ाहिर सी बात है अपने नकारात्मक किरदार को देखकर साधु यादव शायद बिदक गए हों। फिल्म में सतही कहानी से लेकर सतही एक्टिंग भी देखने को मिलती है। रिलीज़ के 15 साल पूरे होने पर फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा ने ‘गंगाजल’ का पोस्टर शेयर किया और फिल्म को याद किया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending