Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

व्हाइट हाउस ने ओबामा के वक्‍त नियुक्त पहली महिला को हटाया

Published

on

व्हाइट हाउस, ओबामा, पहली महिला, पूर्व राष्ट्रपति, बराक ओबामा,

Loading

वाशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से नियुक्त पहली महिला ‘चीफ अशर’ को उनके पद से हटा दिया है। वह इस पद पर नियुक्ति पाने वाली पहली महिला होने के साथ-साथ दूसरी अफ्रीकी-अमेरिकी थीं।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने एक अधिकारी के हवाले से दी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि व्हाइट हाउस आवास के कर्मचारी शुक्रवार सुबह जब अपने काम पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि ‘चीफ अशर’ एंजेला रीड को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें ओबामा ने 2011 में नियुक्त किया था।

व्हाइट हाउस, ओबामा, पहली महिला, पूर्व राष्ट्रपति, बराक ओबामा,

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने रीड को पद से हटाए जाने की पुष्टि की, लेकिन इसके लिए कोई खास कारण नहीं बताया।वहीं, रीड ने भी इस मामले में टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि व्हाइट हाउस इस बारे में अधिक अच्छी तरह बता पाएगा।”

व्हाइट हाउस की प्रधान उप प्रेस सचिव सारा हुकाबी सैंडर्स ने कहा कि ‘डिप्टी अशर’ फिलहाल ‘चीफ अशर’ पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उन्होंने कहा, “वह (रीड) अब व्हाइट हाउस की कर्मचारी नहीं हैं। वह बहुत अच्छे संबंधों के साथ विदा हुईं। हमने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। निश्चिततौर पर उन्हें कुछ बड़ा मिलेगा। हालांकि यह कोई असामान्य बात नहीं है कि जब भी नया प्रशासन आता है तो कर्मचारियों में बदलाव होते हैं और कोई बात नहीं है।”

पूर्व में रिज-कार्लटन होटल के लिए काम कर चुकीं रीड ने ‘चीफ अशर’ के तौर पर एडमिरल स्टीफेन डब्ल्यू. रोचॉन की जगह ली थी, जो इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी थे। रोचॉन ने गृह सुरक्षा मंत्रालय में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद यह पद छोड़ा था।

‘चीफ अशर’ पर व्हाइट हाउस रेजीडेंस में सभी गतिविधियों की देखरेख की जिम्मेदारी होती है। वह व्हाइट हाउस रेजीडेंस के महाप्रबंधक के तौर पर काम करता है, जिसे घरेलू सहायकों, शेफ, माली, इलेक्ट्रीशियन से लेकर वित्तीय व प्रशासनिक मामलों से जुड़े काम देखने होते हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending