Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मनोज सिन्हा ने कहा बेवजह मेरा नाम उछाला जा रहा है

Published

on

उत्तर प्रदेश, मनोज सिन्हा, मीडिया, भाजपा में मुख्यमंत्री, अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। इस बीच उप्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर संशय बरकरार है। मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश, मनोज सिन्हा, मीडिया, भाजपा में मुख्यमंत्री, अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य

मीडिया बेवजह उनका नाम उछाल रहा है। गाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सिन्हा ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही बनारस और फिर गाजीपुर आए हैं।

सिन्हा ने कहा, “भाजपा में मुख्यमंत्री का चुनाव करने की एक प्रक्रिया होती है। विधायक दल की बैठक के बाद संसदीय बोर्ड उसके नाम की घोषणा करेगा। जहां तक सवाल मुख्यमंत्री की दौड़ का सवाल है तो मैं उसमें नहीं हूं। बेवजह नाम उछाला जा रहा है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष की माता की तेरहवीं में शामिल होने आए थे।

सिन्हा ने हालांकि इससे पहले बनारस में काल भैरव और फिर काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। गाजीपुर जाते समय वह कैथी में मरक डेय महादेव के भी दर्शन किए। इसके बाद वह गाजीपुर में बरेजी गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम चार बजे विधायक दल की बैठक के बाद उप्र के मुख्यमंत्री को लेकर संशय की स्थिति समाप्त हो जाएगी।

अटकल लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की दौड़ में मनोज सिन्हा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं।

 

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending