Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जावेद अख्तर दोस्तों संग मनाएंगे 72वां जन्मदिन

Published

on

Loading

जावेद अख्तर दोस्तों संग मनाएंगे 72वां जन्मदिन

मुंबई | शायर-लेखक-सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अख्तर के 72वें जन्मदिन पर मंगलवार को उनकी पत्नी शबाना आजमी ने करीबी दोस्तों और प्रियजनों के साथ शाम को पार्टी की योजना बनाई है। इसमें मेहमानों को घर का बना खाना परोसा जाएगा। पार्टी का विचार शबाना आजमी का है। अपने पिता महान शायर कैफी आजमी की जयंती पर शनिवार को संगीतमय शाम की समाप्ति के बाद, शबाना अपने पति के जन्मदिन पर परिजनों-दोस्तों के साथ बिना धूमधड़ाके वाला जश्न मनाना चाहती थीं।

लेकिन, ऐसा हो नहीं सका। शाम खामोशी से नहीं बीतेगी, यह मेहमानों की बढ़ती सूची से साबित हो गया।

पार्टी के बारे में अभिनेत्री ने कहा, “जब जादू (जावेद) की बात आती है तो आखिरी मिनट तक कुछ भी फैसला नहीं हो पाता। इसलिए आखिरी रात तक कुछ नहीं कहा जा सकता कि क्या होगा। उनके नाम में न केवल जादू है बल्कि यह उनका व्यक्तित्व है। दोस्तों ने कहा कि हम उनके लिए आएंगे। तो, अब घर की बनी ढेर सारा डिश होंगी, दोस्त होंगे, खुशी होगी।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending