Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका जन्मदिन पर 15 घंटे काम करेंगी

Published

on

Loading

दीपिका जन्मदिन पर 15 घंटे काम करेंगीमुंबई | ‘कॉकटेल’, ‘पीकू’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों से अलग पहचान बना चुकी दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है। दीपिका इस बार अपना जन्मदिन किसी बेहतरीन जगह पर छुट्टी मनाकर नहीं, बल्कि वह इस बार सबसे ज्यादा व्यस्त हैं।

दीपिका के लिए यह महीना काफी विशेष है, क्योंकि उनकी हॉलीवुड फिल्म ड्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज इसी महीने की 14 तारीख को भारत में रिलीज हो है।

दीपिका पादुकोण इस फिल्म में अहम किरदार निभा रही है। दीपिका अपने जन्मदिन के दिन इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त रहने वाली हैं।

दीपिका के करीबी सूत्रों ने बताया कि दीपिका का जन्मदिन व्यस्ततम शेड्यूल से भरा है। वह सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक प्रचार-प्रसार में व्यस्त रहेंगी। वह फिल्म के प्रचार के लिए मेक्सिको में हैं। सुबह 8.00 बजे से दीपिका का दिन शुरू होगा और तकरीबन रात 11 बजे खत्म होगा। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह खास तौर पर मेक्सिको में हैं। वह वहां मीडिया से मुखातिब भी होंगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending