Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशेत्सव पर पंजाब के राज्यपाल ने दीं शुभकामनाएं

Published

on

Loading

गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशेत्सव पर पंजाब के राज्यपाल ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़ | पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बडनोर ने बुधवार को सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक संदेश में लोगों से गुरु के आदर्शो और लक्ष्यों के प्रति खुद को पुन: समर्पित करने और मानवता तथा धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों पर आधारित एक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह एक संत-सिपाही और सत्य, धर्म तथा विश्व बंधुत्व के प्रतीक थे।

राज्यपाल ने कहा, “वह एक महान योद्धा थे और उन्होंने सामाजिक अन्याय तथा उस समय के निरंकुश शासकों के खिलाफ धर्मयुद्ध छेड़ा था। मानवीय और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह ने अपने चार बेटों, पिता और माता की कुर्बानी दी थी जो मानव जाति के इतिहास में दुर्लभ है।”

बडनोर ने कहा कि गुरु की शिक्षा और दर्शन खास तौर पर आज की जटिल और भौतिकवादी दुनिया में प्रासंगिक है।

गुरु के 350वें प्रकाशोत्सव पर मुख्य समारोह का आयोजन उनके जन्मस्थान बिहार की राजधानी पटना में हो रहा है।

इस अवसर पर राजनीतिक नेताओं समेत हजारों सिख श्रद्धालु पटना पहुंचे हुए हैं।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

Published

on

Loading

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि एक नागरिक और दो सैनिक घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लश्कर का डिवीजनल कमांडर उस्मान और आतंक का पर्याय बने लश्कर के मुखौटा संगठन टीआरएफ के कमांडर बासित डार के फंसे होने की संभावना है। रात 12:30 बजे आतंकियों ने घेरा तोड़ भागने का प्रयास किया और उसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हुई है। बीते 48 घंटे में उत्तरी कश्मीर में आतंकियों व सुरक्षाबल के बीच दूसरी मुठभेड़ है।

इससे पूर्व मंगलवार को बांडीपोरा के रेंजी अरागाम में मुठभेड़ में भी दो सैन्यकर्मी घायल हुए थे। पुलिस को गुरुवार दोपहर बाद पता चला कि स्वचालित हथियारों से लैस दो-तीन आतंकी सोपोर में किसी जगह अपने संपर्क सूत्र से मिलने आए हैं। ये आतंकी चुनाव के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोपोर और उसके साथ सटे इलाकों में मुखबिरों को सक्रिय किया। शाम सात बजे के करीब जब सुरक्षाबल तलाशी लेते हुए चक मोहल्ले में आगे बढ़ रहे तो मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

जवानों ने जवाबी फायर कर आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा लिया। जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी के बीच ही आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान फारूक अहमद नामक एक स्थानीय नागरिक के कंधे पर गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक लैब टैक्निशियन है। इस भिड़ंत में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है

Continue Reading

Trending