Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नहीं होगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, यूपी चुनाव में अकेले उतरेगी कांग्रेस

Published

on

Loading

Congress UP electionलखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन की अटकलों के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा कि पार्टी उप्र में किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अपने बल पर उप्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि मेरठ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उप्र प्रभारी गुलामनबी आजाद ने स्पष्ट कहा, उप्र में कांग्रेस पार्टी का किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं है। कांग्रेस अपने बूते पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी और प्रदेश की जनता के समर्थन से प्रदेश में सरकार बनाएगी। सिंह ने कहा कि सपा भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा, प्रदेश में जब से सपा की सरकार बनी है तब से चाहे वह यादव सिंह प्रकरण हो, चाहे गायत्री प्रसाद प्रजापति का मामला हो और अब राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जवाब मांगे जाने से साफ हो गया है कि सपा सरकार अपने पूरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार का पोषण करती रही और भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी रही है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने शुरुआत में, जिस तरह स्मारक घोटाले की जांच में तेजी दिखाई, लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया, इससे यह साबित हो गया कि भ्रष्टाचार को संरक्षण देने में सपा जुटी रही है।-

नेशनल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

Published

on

Loading

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि एक नागरिक और दो सैनिक घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लश्कर का डिवीजनल कमांडर उस्मान और आतंक का पर्याय बने लश्कर के मुखौटा संगठन टीआरएफ के कमांडर बासित डार के फंसे होने की संभावना है। रात 12:30 बजे आतंकियों ने घेरा तोड़ भागने का प्रयास किया और उसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हुई है। बीते 48 घंटे में उत्तरी कश्मीर में आतंकियों व सुरक्षाबल के बीच दूसरी मुठभेड़ है।

इससे पूर्व मंगलवार को बांडीपोरा के रेंजी अरागाम में मुठभेड़ में भी दो सैन्यकर्मी घायल हुए थे। पुलिस को गुरुवार दोपहर बाद पता चला कि स्वचालित हथियारों से लैस दो-तीन आतंकी सोपोर में किसी जगह अपने संपर्क सूत्र से मिलने आए हैं। ये आतंकी चुनाव के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोपोर और उसके साथ सटे इलाकों में मुखबिरों को सक्रिय किया। शाम सात बजे के करीब जब सुरक्षाबल तलाशी लेते हुए चक मोहल्ले में आगे बढ़ रहे तो मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

जवानों ने जवाबी फायर कर आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा लिया। जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी के बीच ही आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान फारूक अहमद नामक एक स्थानीय नागरिक के कंधे पर गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक लैब टैक्निशियन है। इस भिड़ंत में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है

Continue Reading

Trending