Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

‘गूगल ब्वॉय’ कौटिल्य सुपर 30 के छात्रों से मिला

Published

on

Loading

Super-30पटना। गूगल ब्वॉय से मशहूर मेधावी बालक कौटिल्य पंडित गुरुवार को पटना पहुंचा। उसने सुपर 30 संस्थान के संस्थापक आनंद कुमार और वहां के छात्रों से मुलाकात की। उसने गणितज्ञ आनंद से मार्गदर्शन और आर्शीवाद लिया। सुपर 30 के छात्रों ने कौटिल्य से देश-विदेश के भूगोल और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे, जिनका उसने हिंदी और अंग्रेजी में सटीक जवाब दिया।

कौटिल्य ने पत्रकारों से कहा, मैं फिलहाल खगोल शास्त्र का अध्ययन कर रहा हूं और भविष्य में खगोल वैज्ञानिक बनना चाहता हूं। वहीं आनंद ने बताया कि कुछ दिनों पहले कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने फोनकर बताया था कि कौटिल्य की उनसे मिलने की इच्छा है।

उन्होंने कहा, कौटिल्य जैसे छात्र का मार्गदर्शन करना गौरव की बात है। बहुत अच्छा लगा, जब कौटिल्य से मुलाकात हुई। मैं उसकी प्रतिभा को देखकर आश्चर्य चकित रह गया। मैं खुद को सौभाग्यशाली समझूंगा अगर मैं उसे कुछ सिखा पाया।

करनाल जिले के जिला स्थित कोहड़ गांव के एक साधारण परिवार में जन्मे कौटिल्य ने महज पांच वर्ष 10 महीने की उम्र में ही विश्व भूगोल, राजनीति जैसे विषयों से संबंधित सवालों के चुटकी बजाते जवाब देकर सबको चकित कर दिया था। नौ वर्षीय कौटिल्य हरियाणा के पंचकूला स्थित भवन विद्यालय में पंचवीं कक्षा का छात्र है। सुपर 30 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए विख्यात है।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending