Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू में सबसे सर्द रात, लेह में तापमान शून्य से 13 डिग्री नीचे

Published

on

जम्मू

Loading

जम्मूश्रीनगर| जम्मू शहर में गुरुवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह क्षेत्र में अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू शहर में गुरुवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह यहां अब तक का सबसे कम तापमान है।”

उन्होंने कहा, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 6.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। “उन्होंने बताया, “कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।”

अधिकारी के अनुसार, “जम्मू क्षेत्र के कटरा का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, बटोट का 5.9 डिग्री, बनिहाल का एक डिग्री और भदरवाह का 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।” उन्होंने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क व ठंडा मौसम जारी रहेगा।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending