Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राज्यपाल की नसीहत पर ममता का पलटवार

Published

on

ममता बनर्जी, राज्यपाल के.एन.त्रिपाठी, टोल प्लाजा, कोलकाता, केंद्र सरकार, सेना, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर

Loading

ममता बनर्जी, राज्यपाल के.एन.त्रिपाठी, टोल प्लाजा, कोलकाता, केंद्र सरकार, सेना, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर

                      के.एन.त्रिपाठी

कोलकाता  | राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित आरोपों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के.एन.त्रिपाठी ने भारतीय सेना को बदनाम करने और नीचा दिखाने के खिलाफ सख्त लहजे में चेतावनी दी। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा था कि टोल प्लाजा पर तैनाती के दौरान सैनिकों ने ट्रक चालकों से उगाही की।

त्रिपाठी ने बनर्जी के इन आरोपों पर कहा, “प्रत्येक शख्स को भारतीय सेना जैसे जिम्मेदार संगठन के खिलाफ आरोप लगाने को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। सेना को नीचा नहीं दिखाएं। सेना को बदनाम नहीं करें।”

राज्यपाल की चेतावनी का जवाब देते हुए ममता ने उन पर आरोप लगाया कि राज्य के टोल प्लाजा पर सेना की तैनाती के मुद्दे पर वह केंद्र सरकार की बोली बोल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “राज्यपाल केंद्र सरकार की बोली बोल रहे हैं!! वह विगत आठ दिनों से शहर में नहीं थे।”

राज्यपाल की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता ने कहा कि टिप्पणी करने से पहले त्रिपाठी को हाल में राज्य के घटनाक्रमों के विस्तृत विवरणों की जांच करनी चाहिए थी।

आरोपों का खंडन करते हुए केंद्र सरकार और सेना ने कहा कि नियमित अभ्यास को कुछ ज्यादा ही समझा जा रहा है।

लोकसभा में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि सेना कोलकाता में नियमित अभ्यास कर रही है। पूर्वी कमान ने इस मुद्दे पर सेना और स्थानीय पुलिस के बीच हुए पत्राचार को बयान करने वाले दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि इसके बारे में राज्य सरकार और पुलिस को पहले से जानकारी थी।

 

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending