Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अर्जुन रामपाल की मुस्कान पर विद्या फिदा

Published

on

अर्जुन रामपाल, विद्या बालन, कहानी, मुस्कान, फिल्म, मुंबई

Loading

अर्जुन रामपाल, विद्या बालन, कहानी, मुस्कान, फिल्म, मुंबई

विद्या बालन

मुंबई| अभिनेत्री विद्या बालन अपनी आगामी फिल्म ‘कहानी-2’ के सह-कलाकार अर्जुन रामपाल की मुस्कान पर फिदा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अभिनेता की आकर्षक मुस्कान बेहद पसंद है। विद्या के मुताबिक, “मुझे उनकी (अर्जुन) की मुस्कान पसंद है। वह जब भी हंसते हैं, मैं भी ठहाका लगाकर हंसने लगती हूं.. वह जब भी हंसते हैं, सेट पर मौजूद सब लोग भी हंसने लगते हैं। उनकी मुस्कान बहुत आकर्षक व प्रभावी है।”

फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ के अभिनेता सुजॉय घोष की फिल्म ‘कहानी-2’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।इस फिल्म में दुर्गा रानी सिंह का किरदार निभाने वाली विद्या ने अर्जुन के साथ काम के अपने अनुभव को बेहतरीन बताया। अभिनेत्री ने कहा “वह उम्दा अभिनेता हैं। वह असाधारण और विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं कर रहे हैं।”

विद्या (38) ने कहा कि ‘कहानी 2’ में अर्जुन ने ऐसा किरदार निभाया है, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया। फिल्म दो दिसंबर को रिलीज होगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending