Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी की जापान के पूर्व प्रधानमंत्री मोरी से मुलाकात

Published

on

Loading

मोदी की जापान के पूर्व प्रधानमंत्री मोरी से मुलाकात

टोक्यो | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वार्षिक भारत-जापान द्विपक्षीय सम्मेलन से पहले शुक्रवार को यहां जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिरो मोरी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, “एक महत्पवूर्ण बड़े राजनेता की मुलाकात। भारत के पुराने मित्र जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिरो मोरी की टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात।”

मोदी गुरुवार को जापान पहुंचे। वह शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ वार्षिक द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

इससे पहले मोदी ने जापान के सम्राट अकिहितो से मुलाकात की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “सम्राट अकिहितो से मुलाकात और भारत-जापान संबंधों पर चर्चा गौरव की बात है।”

प्रधानमंत्री ने ‘भारत-जापान बिजनेस लीडर्स’ मंच की एक बैठक में भी हिस्सा लिया और भारतीय उद्योग (सीआईआई) परिसंघ और कीडानरेन यानी जापानी व्यापार संघ के एक व्यापारिक भोज को संबोधित भी किया। यह दो वर्षो में मोदी की दूसरी जापान यात्रा है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending