Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड में प्रवेश बेहद मुश्किल : कीर्ति कुलहरि

Published

on

कीर्ति

Loading

कीर्ति मुंबई| साल 2011 में रिलीज फिल्म ‘शैतान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री कीर्ति कुलहरि का कहना है कि वह उस स्तर पर नहीं है, जिनके पास बहुत सारे फिल्मों के ऑफर आते हों। कीर्ति जल्द ही फिल्म ‘पिंक’ में दिखने वाली हैं। उन्हें आशा है कि इस फिल्म के रिलीज के बाद चीजें बदलेंगी।

कीर्ति ने एक साक्षात्कार में कहा, “बॉलीवुड में प्रवेश बेहद मुश्किल है। जब आप भावनात्मक फिल्में करने लगते हैं तो लोग आपको एक गंभीर अभिनता के रूप में देखने लगते हैं। मैं उस स्तर पर नहीं हूं कि मेरे पास बहुत सारी फिल्मों के ऑफर आए।”

‘पिंक’ के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी हैं और इसका निर्माण फिल्म ‘पीकू’ के निर्देशक शूजित सरकार ने किया है। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

कीर्ति ने कहा कि इस फिल्म में वह लखनऊ की एक लड़की फलक के किरदार में हैं, जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पढ़ाई करती है और सभी लड़कियां फिल्म में एक साथ रहती हैं।

उन्होंने कहा, “फलक का अपने पिता के उम्र के प्रोफेसर के साथ अफेयर होता है और वह बेहद रक्षात्मक और व्यावहारिक लड़की है।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending