Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बुलन्दशहर की घटना के लिए मुख्यमंत्री इस्तीफा देंः केशव मौर्य

Published

on

बुलन्दशहर में बलात्कार की घटना, मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, केशव मौर्य, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Loading

बुलन्दशहर में बलात्कार की घटना, मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, केशव मौर्य, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

keshav maurya bjp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने बुलन्दशहर में हुई जघन्य बलात्कार घटना की जमकर निन्दा की तथा ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए सपा सरकार को घेरा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुलन्दशहर से 2 किलोमीटर दूर हाईवे पर मां-बेटी के साथ दरिन्दगी पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस्तीफे की मांग की। यह कृत्य प्रदेश में जंगलराज  की जीती-जागती मिसाल है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज अपनी पराकाष्ठा पर हैं। अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। असुरक्षा का माहौल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं।

बुलन्दशहर जिला मुख्यालय से महज 2 किमी दूर घटना यह दर्शाती है कि अपराधी बेखौफ हैं। परिवार को 3-4 घण्टे बंधक बनाकर महिला और बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था का जीवन्त प्रमाण है। इस घटना की सूचना पुलिस को 3-4 घण्टे बाद लगी, चिन्ताजनक हैं। अपराधी कितने बेखौफ थे कि उन्होंने आराम से बैठाकर शराब पी।

उन्होंने कहा कि इस घटना का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि अखिलेश यादव की पुलिस शुरू में तो इस दर्दनाक घटना को दबाने में लगी रही बाद में जनदबाव और मीडिया में खबर आने पर पीडित को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा गया। सपा सरकार कानून व्यवस्था के मौर्चे पर पूरी तरह से फेल हैं।

केशव मौर्य ने मांग की कि चूंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री ही गृहमंत्री भी है अतः उन्हें इस जघन्यतम अपराध के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री से प्रदेश की कानून व्यवस्था सभांले नहीं संभल रही है।

सपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में ध्वस्त कानून व्यवस्था ने नित नऐ आयाम छुऐं है। परसों ही राजधानी लखनऊ में ही 4 हत्याऐं एक दिन में ही हुई थी। पार्टी इस घटना के लिए श्री अखिलेश यादव से इस्तीफा की मांग करती है।

 

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending