Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

न्यायमूर्ति तिनलियानथांग त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

Published

on

न्यायमूर्ति तिनलियानथांग त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

Loading

न्यायमूर्ति तिनलियानथांग त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

अगरतला| राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति तिनलियानथांग वैफेई को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। त्रिपुरा उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में कहा है कि राष्ट्रपति ने त्रिपुरा उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश वैफेई को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

अधिकारी ने कहा कि न्यायमूर्ति वैफेई(60) को प्रदेश के राज्यपाल तथागत रॉय ने 16 मई को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई थी। उन्होंने दीपक गुप्ता का स्थान लिया, जिनका स्थानांतरण छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय में पृथक उच्च न्यायालयों की स्थापना की गई थी। ये तीनों राज्य पहले गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में थे। सिक्किम को छोड़ कर सभी सात पूर्वोत्तर राज्यों के लिए गुवाहाटी में समान उच्च न्यायालय था।

मुख्य समाचार

सपा नेता रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को बताया बेकार, कहा- उसका नक्शा ठीक नहीं

Published

on

Loading

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के राम मंदिर पर विवादित बयान दिया है जिसपर बवाल मच गया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि ‘वो मंदिर तो बेकार का है, मंदिर ऐसे बनाए जाते हैं? मंदिर ऐसे नहीं बनते हैं। पुराने मंदिर देख लीजिए दक्षिण से से लेकर उत्तर तक देख लीजिए। नक्शा ठीक नहीं बना है उसका। वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं बनाया गया है।

वहीं उनके बयान पर बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “इंडी अलायंस का असली सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बेकार है। ये ठीक से बना नहीं है। इसका नक्शा ही खराब है. ये यूजलेस है। देख लीजिए, इसका वास्तु ही खराब है। पहले इन लोगों ने राम भक्तों का विरोध किया. फिर राम भक्ति को पाखंड बताया. फिर राम जी के अस्तित्व पर सवाल उठाया और अब राम मंदिर पर ही हमला कर रहे हैं। केवल समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि इससे पहले कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को इवेंट बताते हुए कैसे उसका बहिष्कार किया।

राम मंदिर को लटकाना, अटकाना, भटकाना ये कांग्रेस पार्टी ने लगातार किया है। वहीं, आरजेडी ने कहा कि राम मंदिर गुलामी की निशानी है. रामचरित मानस पर इन लोगों ने हमला किया और अब ये लोग किस तरह से राम मंदिर पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं. करोड़ों राम भक्तों ने किस तरह से सैकड़ों वर्षों तक इंतजार किया, तब जाकर राम मंदिर बना, लेकिन आज वो कह रहे हैं कि राम मंदिर बेकार है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा , “क्या किसी और धर्म स्थल के बारे में वो ऐसा बोलेंगे। कतई नहीं बोला जा सकता और ना ही बोला जाना चाहिए, लेकिन केवल हिंदुओं को गाली देना इनका काम है ताकि वोट बैंक की थाली सजी रहे। कभी राहुल गांधी कहते हैं कि मैं शक्ति का विरोध कर रहा हूं। उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन एक बीमारी है. खरगे जी ने कहा कि राम बनाम शिव करना है। ये आए दिन हिंदू धर्म के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करते रहते हैं और अब कहा जा जा रहा है कि राम मंदिर ही बेकार है, उसका ढांचा ही ठीक नहीं है।

 

Continue Reading

Trending