Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

हैम्बर्ग से जुड़े स्टटगार्ट के साकाई

Published

on

बर्लिन,स्टटगार्ट, जापानी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गोटोकू साकाई,डिफेंस

Loading

बर्लिन | स्टटगार्ट के लिए खेलने वाले जापानी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गोटोकू साकाई ने एफसी हैम्बर्ग के साथ करार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दोनों क्लबों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

24 साल के साकाई ने साढ़े तीन साल स्टटगार्ट में बिताने के बाद हैम्बर्ग के डिफेंस को मजबूत करने के लिए नया करार किया है। दोनों क्लब हालांकि करार के विस्तृत ब्यौरे को लेकर शांत हैं। करार की घोषणा सोमवार को हुई।

खेल-कूद

BCCI ने लगाया बैन, IPL के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या, जानें वजह

Published

on

Loading

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक अब आईपीएल के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अपने लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेल लिए हैं और अब उन्हें इस सीजन के भी मैच नहीं खेलना है, ऐसे में हार्दिक पांड्या अगले सीजन में अपना पहला मैच मिस करेंगे और उन्हें उस मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सकेगा।

दरअसल हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन पहले ही दो मैचों में स्लो ओवर रेट के नियमों को तोड़ चुकी है। ऐसे में तीसरी बार ऐसा करने पर टीम के कप्तान पर बैन लगाया जाता है।

आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था। उनके लिए मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया। हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान इस सीजन से पहले तक काफी शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन 2024 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार मुकाबले ही जीत सकी और वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे। उन्हें अपने आखिरी मैच में भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा है।

Continue Reading

Trending