Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 2 गिरफ्तार

Published

on

हैदराबाद,सामूहिक-दुष्कर्म,सिकंदराबाद,निर्भया,दार्जिलिग

Loading

हैदराबाद | हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पीड़ित लड़की की शिकायत पर पांच अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पीड़िता दार्जिलिग की रहने वाली है और यहां पर हिमायत नगर में रहती है। उनसे नारायणगुडा पुलिस थाने में शिकायत दी कि उसके प्रेमी और छह अन्य लोगों ने रविवार रात उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है और वह यहां पर एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने प्यार के नाम पर उसके साथ धोखा किया और अपने छह दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के मुताबिक, उसके प्रेमी ने उसे सिकंदराबाद के एक पार्क में बुलाया और वहां पर अपने दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पीड़ता का प्रेमी भी शामिल है। इसके साथ ही पांच अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित कर दी है। आरोपियों के खिलाफ निर्भया कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending